गीत

नज़्म (गीत)

*मेरी तनहाई को अंगारा बनाया न करो।*
*या तो' आजाओ' या' फिर याद भी' आया न करो।।*

कितनी मुश्किल से सँभाला है आज फिर मन को।
तेरी यादों ने रुलाया है आज फिर मन को।।
ख़्वाब मिलने का मुझे ऐसे दिखाया न करो।
*या तो' आजाओ' या' फिर याद भी' आया न करो।।*

रेत तपती मेरे एहसासों की है धू-धू कर।
उसपे यादों की अगन जाती मुझे छू छू कर।।
इस क़दर जिस्म-ओ- ज़हन मेरा जलाया न करो।
*या तो' आजाओ' या' फिर याद भी' आया न करो।।*

खिड़कियां तेरे ही रस्तों को निहारा करतीं।
आहटें आने का जब-जब भी इशारा करतीं।।
मुझमें यूं ज्वार मुहब्बत का उठाया न करो।
*या तो' आजाओ' या' फिर याद भी' आया न करो।।*

रोज तुम कहते हो कल आके मिलूंगा तुमसे।
होके दुनिया में सफल आके मिलूंगा तुमसे।।
अपनी तक़दीर को इतना भी सताया न करो।
*या तो' आजाओ' या' फिर याद भी' आया न करो।।*

✍🏾
नित्यानन्द वाजपेयी "उपमन्यु"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नित्यानन्द वाजपेयी एक साहित्यिक परिचय

ग़ज़ल