आंग्ल नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
*आंग्ल नववर्ष की शुभकामनाएं* यह है उत्सवधर्मी भारत, अपने लाखों उत्सव महान। संघर्षों में जीवन अपना , है सबसे उत्तम उपादान।। खुदके क्या और दूसरों के, हम उत्सव अपना लेते हैं। खुश रहना अपनी फितरत है , इस लिए सदा खुश रहते हैं।। यह नया वर्ष यद्यपि ईसा , फिर भी बधाइयां स्वीकारो। अपना कब है यह याद रखो , इसपर ही मत ठुमके मारो।। माना यह बहुत प्रसिद्ध हुआ, पाश्चात्य सभ्यता के कारण। लेकिन निजसंस्कृति मत भूलो, इस दुश्चरित्रता के कारण।। मैं तो कवि उत्सवजीवी हूँ , इसलिए हर्ष मुझको भी है। जब चैत्र प्रतिपदा आएगी , ...